अनुपस्थित रहे अधिकारियों का वेतन काटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : डीएम कंवल तनुज ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर 115 लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनुपस्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, औरंगाबाद के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया और उनका एक दिन का वेतन भी काटने को कहा. जनता दरबार में नवीनगर के ससना निवासी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : डीएम कंवल तनुज ने गुरुवार को जनता दरबार लगा कर 115 लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनुपस्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, औरंगाबाद के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया और उनका एक दिन का वेतन भी काटने को कहा.
जनता दरबार में नवीनगर के ससना निवासी बबन कुमार ने शिकायत की कि एनटीपीसी, नवीनगर द्वारा उनलोगों को काम नहीं दिया जा रहा है, जबकि जमीन अधिग्रहण के समय रोजगार देने की शर्त रखी गयी थी.
देव के कृष्णा यादव ने नक्सली घटना में मारे गये लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की. बेलवा के पवन कुमार ने कहा कि दो महीने से धान खलिहान में है, परंतु पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान नहीं खरीदा जा रहा है. ओबरा के पवन कुमार ने शिकायत की कि पैक्स अध्यक्ष किसानों से धान नहीं खरीद रहे हैं, लेेकिन अंदर ही अंदर फर्जी किसान के नाम पर धान की खरीद होना दिखा रहे हैं. बिहार विकलांग अधिकार मंच के रामपुकार पासवान ने डीएम से अनुरोध किया कि विकलांगता जांच के लिए हर माह तय तिथि 15 व 30 तारीख को लगभग छह माह से डाॅक्टर नहीं आ रहे हैं, जिससे रोगियों को परेशानी हो रही है.
इगुना रघु महतो ने शिकायत की कि डीलर द्वारा राशन-केरोसिन नहीं दिया जा रहा है. रफीगंज के महेंद्र राम ने बताया कि रफीगंज नगर पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा कूपन लेकर राशन नहीं दिया जा रहा है. डीलर पांच किलो की जगह पर चार किलो राशन दे रहा है. रीता देवी द्वारा शिकायत की कि बालूगंज में स्टेट बैंक की शाखा खोल कर लोगों से पैसे जमा कराये गये, इसके बाद पैसा शाखा बंद हो गयी. इसकी जांच करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










