लघु सिंचाई की गणना 15 फरवरी से 31 मार्च तक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को सौंपी काम की जिम्मेवारी औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभागर में पंचम लघु सिंचाई गणना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किया. कार्यशाला में शामिल सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि जिले […]
विज्ञापन
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को सौंपी काम की जिम्मेवारी
औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभागर में पंचम लघु सिंचाई गणना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने किया. कार्यशाला में शामिल सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि जिले में पंचम लघु सिंचाई गणना से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल भारत सरकार द्वारा सिंचाई व कृषि संबंधित योजनाओं के लिए की जाती है. इसी पर नीति का निर्धारण किया जाता है.
पूरे जिले में कितने कुंआ, तालाब हैं उसका गणना किया जाना है, इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक समन्वय बना कर काम करेंगे. गणना काम राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार द्वारा किया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि लघु सिंचाई गणना का काम बहुत ही महत्वपूर्ण है.
इसके लिए योजनाएं बनायी जायेगी. लघु सिंचाई गणना का काम 15 फरवरी से शुरू होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा. इस मौके पर प्रशिक्षण विकास कुमार पांडेय के अलावे लघु सिंचाई विभाग के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ, सांख्यिकी पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










