''हड़ियाही परियोजना को चालू कराने में सिर्फ हो रही राजनीति''

Published at :04 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
''हड़ियाही परियोजना को चालू कराने में सिर्फ हो रही राजनीति''

औरंगाबाद (नगर) : हड़ियाही सिंचाई परियोजना को चालू कराने को लेकर गोकुल सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक बैठक की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका है. गोकुल सेना इस परियोजना को चालू कराने को लेकर 27 अगस्त 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री से […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : हड़ियाही सिंचाई परियोजना को चालू कराने को लेकर गोकुल सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक बैठक की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका है. गोकुल सेना इस परियोजना को चालू कराने को लेकर 27 अगस्त 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री से मिला था. उस दौरान मुख्यमंत्री के अलावे बिहार सरकार के प्रधान सचिव, सचिव व जल संसाधन विभाग के सचिव सहित विभाग के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे.
उस समय मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना को चालू कराने के लिए आ रही सभी अवरुद्धों को दूर कराते हुए 86 करोड़ रुपये मद में देने का प्रस्ताव पारित किया गया था, इसके बाद सीएम के कैबिनेट में भी स्वीकृति दिलायी गयी और आठ माह पहले परियोजना कार्य पूर्ण कराने के लिए निविदा भी निकाली गयी, इसके बावजूद भी आज परियोजना चालू नहीं हो सकी.
राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा इसे चालू कराने के बजाये सिर्फ राजनीतिक की जा रही है. बैठक में सांसद सुशील कुमार द्वारा परियोजना को चालू कराने के लिए की गयी प्रयास को भी जिक्र किया. इस मौके पर संजीव नारायण सिंह, अनंत कुमार सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राजा कुमार, चंदन कुमार, मंटू कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन