यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

देवकुंड(औरंगाबाद) : देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ. भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक आचार्य धर्मदत शर्मा महाराज ने कहा कि कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंश का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव […]
देवकुंड(औरंगाबाद) : देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ. भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक आचार्य धर्मदत शर्मा महाराज ने कहा कि कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंश का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, उधव द्वारा गोपियों को अपना गुरू बनाना, द्वारका की स्थापना व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया.
राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में भारी संख्या में भक्त शामिल हुए. कथा के दौरान आचार्य ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बासुरी बजा कर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ. जीव व ब्रह के मिलने को ही महारास कहते हैं.
कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण कर दिया. रुक्मिणी विवाह में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. श्रीकृष्ण रुक्मिणी की वरमाला पर फुलों की बारिश हुई. यज्ञ के दौरान मंडप की परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमडी. श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा कर पूजन-अर्चना लगातार कर रहे हैं.
आचार्य धर्मदत शर्मा महाराज सहित पांच विद्वानों ने मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करायी. यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव आसुतोष मिश्रा, व्यवस्थापक मठाधीस कन्हैया नंदपुरी, पन्नालाल सिंह, रामशंकर यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान विधायक मनोज शर्मा, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह व कौलेश्वर यादव भी दर्शन को पहुंचे. प्रत्येक दिन भंडारा का आयोजन में कामेश्वर यादव, श्रीकांत चंद्रवंशी, रामाशंकर यादव, सूरज राजवंशी, नरेश राजवंशी, राघवेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, अवध ठाकुर, दिनेश्वर राजवंशी, धर्मेंद्र, शत्रुध्न, प्रकाश व मनोज शर्मा व अन्य योगदान रात दिन दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










