सीटी बजा कर कर्मचारियों ने घर-घर से मांगा कचरा

Published at :03 Feb 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
सीटी बजा कर कर्मचारियों ने घर-घर से मांगा कचरा

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर में कूड़ा कलेक्शन का काम नगर पर्षद के सभी 33 वार्डों में एक साथ प्रारंभ हो गया. मंगलवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ नगर पर्षद कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद स्वेता गुप्ता, उप मुख्य पार्षद उर्मिला सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों को हरी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर में कूड़ा कलेक्शन का काम नगर पर्षद के सभी 33 वार्डों में एक साथ प्रारंभ हो गया. मंगलवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ नगर पर्षद कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद स्वेता गुप्ता, उप मुख्य पार्षद उर्मिला सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
इस मौके पर सभी वार्डों के पार्षद व उनके प्रतिनिधि के साथ-साथ आम लोग भी उपस्थित थे. मुख्य पार्षद ने बताया कि कूड़ कलेक्शन की जिम्मेवारी देवा कंस्ट्रक्शन व सूर्या कंस्ट्रक्शन को दिया गया है.150 कर्मचारियों की टीम को कूड़ा कलेक्शन काम में लगाया गया है. पुरानी जीटी रोड को दो भागों में बांटा गया है. रोड से उत्तरी इलाके को ए जोन घोषित किया गया है.
इसमें औरेंज टीम को लगाया गया है, जबकि रोड के दक्षिणी इलाके को बी जोन घोषित किया गया है और यहां ग्रीन टीम को लगाया गया है. इन दोनों टीमों में महिला व पुरुष शामिल हैं, जो सड़कों व गलियों की सफाई के साथ-साथ हर घर जाकर कूड़ा कलेक्शन करेंगे. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि घर-घर से कलेक्शन किये गये कूड़े को अदरी नदी के समीप या खाली जगह पर रखा जायेगा. डंपिंग जोन चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू है.
कूड़ा उठानेवाले कर्मचारियों पर निगरानी भी रखी जायेगी. संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी निगरानी को अपनी जिम्मेवारी समझेंगे. उप मुख्य पार्षद ने कूड़ा कलेक्शन काम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शहर के लिए मंगलवार का दिन एतिहासिक दिन साबित होगा. शहर की साफ-सफाई की जिम्मेवारी नगर पर्षद के साथ-साथ आम लोगों को भी उठानी पड़ेगी.
बगैर सहयोग के यह काम नहीं हो सकता है.
इस मौके पर वार्ड पार्षद सतीश कुमार सिंह, बिंदा देवी, अशोक सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, विजय मेहता, जितेंद्र पासवान, समाजसेवी सिनेश सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिव गुप्ता, मरगूब आलम, खुर्शीद अहमद, सिंटू तिवारी, विनोद ठाकुर, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, उदय गुप्ता, सिकंदर हयात आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन