दधपी से लापता बच्चों का सुराग नहीं, परिजन चिंतित

Published at :03 Feb 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
दधपी से लापता बच्चों का सुराग नहीं, परिजन चिंतित

31 जनवरी से छह व पांच वर्षीय बच्चे हैं लापता औरंगाबाद (नगर) : मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से दो मासूम बच्चों के लापता हुए 48 घंटे हो गये, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हालांकि पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है. इधर, लापता हुए बच्चों के नहीं मिलने […]

विज्ञापन
31 जनवरी से छह व पांच वर्षीय बच्चे हैं लापता
औरंगाबाद (नगर) : मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से दो मासूम बच्चों के लापता हुए 48 घंटे हो गये, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हालांकि पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है. इधर, लापता हुए बच्चों के नहीं मिलने से परिजन काफी चिंतित व परेशान हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को दधपी गांव निवासी अरविंद पाल के छह वर्षीय पुत्र राजू कुमार व श्रीकांत पाल के पांच वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार अपने घर के समीप खेल रहे थे. थोड़े ही देर बाद जब परिजनों ने बच्चों को घर लाने के लिए बाहर निकले, तो अचानक दोनों बच्चे गायब थे. परिजनों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को देकर खोजबीन शुरू कर दी. गांव वालों के सहयोग से रविवार की देर शाम तक बच्चों की तलाश की गयी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला. बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही गांव के लोग सशंकित हो गये. वहीं परिजनों की हालत खराब होती चली गयी. परिजनों ने इस घटना की सूचना सोमवार को मदनपुर थाने की पुलिस को दी है.
पुलिस सूचना मिलते ही दोनों बच्चों की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है. इधर 48 घंटे बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से कई लोग संदेह के घेरे में हैं. इस घटना से दधपी के अलावे अन्य गांवों में दहशत का माहौल है. इस संबंध में एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि दधपी गांव से दो बच्चे खेल के दौरान लापता हुए हैं. बच्चे कहां गये हैं, और कैसे गये हैं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन