असामाजिक तत्वों ने सरस्वती की प्रतिमाओं को तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के गांधी मैदान मोड़ के समीप सरस्वती पूजा को लेकर मूर्तिकारों द्वारा बनायी जा रहीं मां सरस्वती की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला. घटना रविवार की रात की है. प्रतिमा का निर्माण कर रहे मूर्तिकारों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है. लगभग 15 मूर्तियों को तोड़ दिया गया. […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के गांधी मैदान मोड़ के समीप सरस्वती पूजा को लेकर मूर्तिकारों द्वारा बनायी जा रहीं मां सरस्वती की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला. घटना रविवार की रात की है. प्रतिमा का निर्माण कर रहे मूर्तिकारों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है.
लगभग 15 मूर्तियों को तोड़ दिया गया. सोमवार की सुबह जब मूर्तिकार सुकुमार पाल ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी और फिर यह मामला नगर थाने की पुलिस तक पहुंची. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घटना कैसे और किस परिस्थिति में घटी यह मूर्तिकारों को भी पता नही है, लेकिन पता चला है कि कुछ युवक मूर्ति खरीदने वहां पहुंचे थे.
इसी बीच कीमत व एडवांस को लेकर मूर्तिकारों से विवाद हो गया था और इसी विवाद को लेकर रात में असामाजिक तत्व के लोगों ने मूर्तियों को खंडित कर दिया. कारीगर सुकुमार पाल ने बताया कि वह पिम बंगाल के बर्द्धमान जिले के नारायणपुर गांव का रहनेवाला है. उसके साथ शंकर हाजरा, अशोक पाल व अरुण रह कर मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं.
निर्माण सामग्री की बढ़ी कीमत ने मूर्तिकारों को परेशानी में डाल दिया है. ऊपर से लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं. ऐसे में प्रदेश से आकर काम करना मुश्किल साबित हो रहा है. सुकुमार ने डरे हुए लहजों में कहा कि गरीबों को सुनने वाला कोई नही है. उसे डर है कि कहीं फिर उसकी मूर्तियों को निशाना न बना दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










