बिहार : भाकपा माओवादी का स्वयंभू एरिया कमांडर गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2016 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भाकपा माओवादी का स्वयंभू एरिया कमांडर गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर को आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम श्रीधर पाठक है जो कि पौथु थाना अंतर्गत तेमुडा गांव के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि पाठक के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक स्वयंभू एरिया कमांडर को आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम श्रीधर पाठक है जो कि पौथु थाना अंतर्गत तेमुडा गांव के निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि पाठक के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस, एक मोबाइल फोन एवं दो सिमकार्ड बरामद किये है. बाबूराम ने बताया कि पाठक के अपने सहयोगी रफीगंज थाना के बरुना गांव निवासी शशिभूषण शर्मा उर्फ बबुआजी के साथ तेमुडा गांव आने की गुप्त सूचना मिली थी.

उन्होंने पाठक की पुलिस को कुछ वर्ष पूर्व गोह थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगी कंपनी एमबीएल के बेस कैंप पर हमला कर पुलिस के 30 हथियार को लूटने, तीन पुलिस जवानों की हत्या करने, खुदवा थाना क्षेत्र में लेवी को लेकर सड़क निर्माण कंपनियों के जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टरों में आग लगाने के मामले के अलावा कई अन्य मामलों में तलाश थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन