मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म भरने की लगी होड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : मैट्रिक सत्र 2016 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरने शुरू होने के बाद हर दिन विद्यालयों पर फॉर्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है. इस दौरान कई विद्यालयों में काउंटर की कमी भी देखी जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की परेशानी हो रही है. सोमवार को शहर के अनुग्रह […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : मैट्रिक सत्र 2016 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरने शुरू होने के बाद हर दिन विद्यालयों पर फॉर्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है. इस दौरान कई विद्यालयों में काउंटर की कमी भी देखी जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की परेशानी हो रही है.
सोमवार को शहर के अनुग्रह इंटर कन्या विद्यालय में 10 बजते ही छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. काउंटरों पर रजिस्ट्रेशन निकासी करने व परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए छात्राओं की होड़ मची रही. पूरा विद्यालय परिसर छात्राओं के शोर से गूंजता रहा. छात्राएं अपनी-अपनी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए खुले में ही बैठ कर आवेदन भरते नजर आयी. हालांकि परीक्षा फॉर्म पिछले 21 जनवरी से ही जमा हो रहा है. प्रधानाध्यापक दशमी राम ने बताया कि इस विद्यालय में 10वीं में 1157 छात्राएं हैं. पर कुछ छात्रा राजिस्ट्रेशन नहीं करा सकी हैं. कुल 1105 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है, जिसे काउंटर के माध्यम से वितरण किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है. छात्राओं व अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द आवेदन जमा करें ताकि लिस्ट विभाग को उपलब्ध किया जा सके. प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि जो छात्राए एससी व बीसी वन कोटी में हैं,उन्हें जाति प्रमाण प्रत्र दिये जाने के बाद शुल्क को माफ किया जायेगा.
शिक्षकों की कमी से स्पेशल क्लास बाधित : मैट्रिक की छात्राओं को सरकार के निर्देश पर जिन शिक्षकों द्वारा स्पेशल क्लास करायी जा रही थी,उनमें से अधिकांश शिक्षकों को जनगणना कार्य में बुला लिया गया है, जिसके कारण छात्राओं की पढ़ाई बाधित है. छात्रा खुशबू कुमारी, रिधी कुमारी, सुनिता कुमारी, नेहा कुमारी, पूनम कुमारी ने बताया कि 15 शिक्षक जनगणना कार्य में चले गये हैं, जिसके कारण हमलोगों का पढ़ाई बिल्कुल बाधित है.
कम समय में कैसे हमलोग पढ़ाई को पूरा करेंगे. एक तरफ सरकार द्वारा कदाचारमुक्त परीक्षा दिलाने के उद्देश्य से स्पेशल क्लास के माध्यम से शिक्षा स्तर को मजबूत किया जा रहा था, लेकिन अब तो हमलोगों को कुछ समझ में ही नहीं आती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










