थोड़ी सी बारिश से सड़क बदरंग, बढ़ी परेशानी

Published at :21 Jan 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
थोड़ी सी बारिश से सड़क बदरंग, बढ़ी परेशानी

औरंगाबाद (सदर) :बेला पंचायत के जरमाखाप गांव में इन दिनों नरक से भी बदतर स्थिति में हैं. शहर से जोड़नेवाला मुख्य मार्ग जो जरमा खाप सहित अन्य कई गांवों का भी मेन रास्ता है, वो एक दिन की अचानक हुई हल्की बारिश से तालाब व कीचड़ में तब्दील हो गया है. सड़क पर कच्ची रहने […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (सदर) :बेला पंचायत के जरमाखाप गांव में इन दिनों नरक से भी बदतर स्थिति में हैं. शहर से जोड़नेवाला मुख्य मार्ग जो जरमा खाप सहित अन्य कई गांवों का भी मेन रास्ता है, वो एक दिन की अचानक हुई हल्की बारिश से तालाब व कीचड़ में तब्दील हो गया है. सड़क पर कच्ची रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
फिसलन भी हो गया है. जरमाखाप के लवकेश कुमार, मनीष कुमार, सुबोध कुमार, अयोध्या कुमार, राजेश मेहता, मनोज मेहता सहित कई लोग ने बताया कि बेला पंचायत मुखिया रामाधार सिंह चंद्रवंशी गांव की समस्या पर कभी गंभीर नहीं हुए. पंच गुप्तेश्वर प्रजापत, पंचायत समिति माधुरी देवी, वार्ड सदस्य रामकली देवी भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया. यहां तक कि पंचायत समिति माधुरी देवी चुनाव जितने के बाद गांव की ओर मुड़ कर भी नहीं देखा है, वे बाहर रहती हैं.
ऐसे में गांव का हाल बेहाल है. इधर शहर के बिराटपुर मेहतर टोली का भी हाल हल्की बारिश से खराब हो गया है. वार्ड 30 के अंतर्गत आने वाले इस दलित मुहल्ले में बारिश का पानी का जमाव सड़क व घर के दरवाजे पर हो गया है. महादलित विकास मंच के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मनीष कुमार, सनी कुमार, आकाश कुमार, विशाल कुमार सहित कई लोग कहते हैं कि वार्ड पार्षद को इस मुहल्ले की चिंता ही नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन