नहर में पानी नहीं होने से गेंहू की फसल हो रही बरबाद

Published at :17 Jan 2016 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं होने से गेंहू की फसल हो रही बरबाद

नहर में पानी नहीं होने से गेंहू की फसल हो रही बरबाद (फोटो नंबर-22,23)कैप्शन- सूखा पड़ा नहर, जल रहा गेहूं का फसल औरंगाबाद (नगर) गेंहू का पटवन करने का समय दिन प्रतिदिन बीतते जा रहा है, लेकिन अभी तक जिले के किसी भी नहरों में सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया है. इसके कारण […]

विज्ञापन

नहर में पानी नहीं होने से गेंहू की फसल हो रही बरबाद (फोटो नंबर-22,23)कैप्शन- सूखा पड़ा नहर, जल रहा गेहूं का फसल औरंगाबाद (नगर) गेंहू का पटवन करने का समय दिन प्रतिदिन बीतते जा रहा है, लेकिन अभी तक जिले के किसी भी नहरों में सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया है. इसके कारण गेंहू की फसल खेतों में सूखने लगी है. यह हालात किसी एक प्रखंड का नहीं है बल्कि जिले के सभी 11 प्रखंडों का है. किसी तरह किसान कर्ज लेकर गेंहू की फसल खेतों में लगा सके हैं. धान की फसल तो मारी गयी, लेकिन गेहूं का फसल अच्छी होने से कुछ भरपायी हो सकेगा, लेकिन मौसम तो दगा दिया ही सिंचाई विभाग भी धोखा दे रही है. आज नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसान काफी चिंतित हैं. किसानों का कहना है कि यदि दो दिनों के भीतर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो गेहूं की फसल बचा पाना काफी मुश्किल हो जायेगा. इधर, सिंचाई विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि इंद्रपूरी बराज में पानी की कमी है, जिसके कारण नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है. लेकिन दो से तीन दिनों में पानी नहरों में छोड़ दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन