सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोशन व जीवन ने मारी बाजी

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोशन व जीवन ने मारी बाजी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोशन व जीवन ने मारी बाजीविद्यार्थी परिषद ने सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित (फोटो नंबर-12,13)कैप्शन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रदेश सह संगठन सचिव, संगठन मंत्री व अन्य, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएंऔरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण रविवार को अनुग्रह मेमोरियल […]

विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोशन व जीवन ने मारी बाजीविद्यार्थी परिषद ने सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित (फोटो नंबर-12,13)कैप्शन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रदेश सह संगठन सचिव, संगठन मंत्री व अन्य, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएंऔरंगाबाद (नगर)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण रविवार को अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में किया गया. दो ग्रुप में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई थी. प्रथम ग्रुप से रोशन कुमार को प्रथम, रोहित कुमार को द्वितीय व श्रवण कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. दूसरे ग्रुप से जीवन कुमार को प्रथम, संतन कुमार को द्वितीय व रवि कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस दौरान लगभग 120 छात्र-छात्राओं को सांत्वाना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के नेपाल प्रदेश के सह संगठन सचिव नारायण प्रसाद ठकाल, एमयू संगठन मंत्री सह छात्र संघ के कोषाध्यक्ष अमित छोटी व प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने किया. इस दौरान संगठन सचिव ने कहा कि युवाओं को आज स्वामी विवेकानंद के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे. अमित छोटी ने कहा कि अभाविप छात्र संगठन नहीं बल्कि जन संगठन के रूप में उभरा है. इस मौके पर उज्जल सिंह, शंभु कुमार, शिवशंकर, सौरभ, विकास, आशिका, विभा, विवेक, छोटू, सतीश, विक्की, शीबू, नीतेश, विक्रम आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री अमित गुप्ता व देखरेख जिला संयोजक राहुल कुमार ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन