स्कील डेवलपमेंट के प्रशक्षिण से बन सकते हैं आत्मनर्भिर

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्कील डेवलपमेंट के प्रशक्षिण से बन सकते हैं आत्मनर्भिर

स्कील डेवलपमेंट के प्रशिक्षण से बन सकते हैं आत्मनिर्भरफोटो नंबर-16, परिचय-सेमिनार को संबोधित करते निदेशक सुजीत कुमार मिश्रदाउदनगर (अनुमंडल). एमएस कंप्यूटर जोन के तहत लक्ष्मी भवन में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के साथ-साथ स्कील डेवलपमेंट व स्पोकेन क्लासेस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एनएसडीसी के डीपीओ मोहम्मद आरिफ ने […]

विज्ञापन

स्कील डेवलपमेंट के प्रशिक्षण से बन सकते हैं आत्मनिर्भरफोटो नंबर-16, परिचय-सेमिनार को संबोधित करते निदेशक सुजीत कुमार मिश्रदाउदनगर (अनुमंडल). एमएस कंप्यूटर जोन के तहत लक्ष्मी भवन में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह के साथ-साथ स्कील डेवलपमेंट व स्पोकेन क्लासेस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एनएसडीसी के डीपीओ मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्कील डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे बेरोजगारों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा. इसके तहत 164 प्रकार के प्रशिक्षण व जॉब दिये जा रहे हैं. औरंगाबाद जिले में भी अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. संस्था के निदेशक सुजीत कुमार मिश्र ने कहा कि इस योजना के तहत मिले प्रमाण पत्र का बहुत ही महत्व है. बेरोजगारी दूर करने की दिशा में भारत सरकार का यह सकारात्मक पहल है. अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक चंद्रदेव सिंह, विजय चौबे, रीता कुमारी, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, रश्मि कुमारी, रचना पांडेय, पिंटू कुमार ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन