निवेश से ही सुरक्षित भवष्यि की गारंटी

निवेश से ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी फोटो नंबर-15,परिचय-ग्राहक मिलन समारोह को संबोधित करते एलआईसी अधिकारीदाउदनगर (अनुमंडल). भारतीय जीवन बीमा निगम के सीएम क्लब मेंबर शंभु शरण सिंह द्वारा रविवार को राष्ट्रीय इंटर विद्यालय परिसर में बीमाधारक सम्मान समारोह सह ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अब्दुल क्यूम अंसारी व देखरेख बीआरपी […]
निवेश से ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी फोटो नंबर-15,परिचय-ग्राहक मिलन समारोह को संबोधित करते एलआईसी अधिकारीदाउदनगर (अनुमंडल). भारतीय जीवन बीमा निगम के सीएम क्लब मेंबर शंभु शरण सिंह द्वारा रविवार को राष्ट्रीय इंटर विद्यालय परिसर में बीमाधारक सम्मान समारोह सह ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अब्दुल क्यूम अंसारी व देखरेख बीआरपी रामाकांत सिंह ने की. मुख्य अतिथि एलआइसी के औरंगाबाद मुख्य प्रबंधक एके ठाकुर ने कहा कि निवेश से ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी सुनिश्चित होगी. शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, विकास अधिकारी राजीव प्रताप सिंह व अन्य वक्ताओं ने विभिन्न पॉलिसियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. बच्चों के लिए पॉलिसी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों के सुनहले भविष्य के लिए यह आवश्यक है. आयोजक ने कहा कि यह आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है. जिसमें बीमा धारकों का सम्मान करते हुए उनके सुझाव लिये जाते हैं. मौके पर विनोद सिंह, जयप्रकाश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, बैजनाथ सिंह, सियाराम पासवान, सुभाष सिंह, अभय कुमार, शैलेंद्र कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










