बकाया नहीं भरने पर काटा बिजली का कनेक्शन

बकाया नहीं भरने पर काटा बिजली का कनेक्शन दाउदनगर (अनुमंडल). पांच हजार रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल रखनेवाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. यह अभियान सहायक अभियंता के आदेश पर जेएलएम हिमांशु कुमार रंजन द्वारा चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के तीन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन […]
बकाया नहीं भरने पर काटा बिजली का कनेक्शन दाउदनगर (अनुमंडल). पांच हजार रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल रखनेवाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. यह अभियान सहायक अभियंता के आदेश पर जेएलएम हिमांशु कुमार रंजन द्वारा चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के तीन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. बताया गया कि मौलाबाग निवासी जनेश्वर चौधरी के यहां 61 हजार 26 रुपये व हारूल खान के पास 47 हजार 237 रुपये बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया है. बजाजा रोड के प्रदीप कुमार का कनेक्शन भी काट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










