वार्डों के विकास के लिए योजनाओं का चयन

वार्डों के विकास के लिए योजनाओं का चयन फोटो नंबर-9, परिचय- वार्ड सभा में उपस्थित नगर पंचायत के कर्मचारी व अन्य प्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत नवीनगर के वार्ड सात, आठ, नौ व तीन में वार्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया. इसमें वार्डों के विकास से संबंधित योजनाओं का चयन किया […]
वार्डों के विकास के लिए योजनाओं का चयन फोटो नंबर-9, परिचय- वार्ड सभा में उपस्थित नगर पंचायत के कर्मचारी व अन्य प्रतिनिधि, नवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत नवीनगर के वार्ड सात, आठ, नौ व तीन में वार्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया. इसमें वार्डों के विकास से संबंधित योजनाओं का चयन किया गया. वार्ड नंबर सात स्थित सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में वार्ड आयुक्त अमित कुमार पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा के दौरान 13वीं एवं 14वीं वित्त आयोग तथा राज्य योजना अंतर्गत कई विकास कार्यों का चयन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार नगर पंचायत के सभी वार्डों में वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है. वार्ड आयुक्त अमित कुमार पिंटू ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अलावा वार्ड के सभी गरीबों के लिये आवास, हर घर में नल-जल , सबके लिये शौचालय के साथ-साथ जल जमाव से निदान, पार्क, हरेक क्षेत्र का विकास, स्ट्रीट लाइट ,वार्ड कार्यालय की स्थापना समेत विविध योजनाओं का चयन किया गया. इस दौरान नगर पंचायत के सहायक कर्मचारी के अलावा प्रयाग रजक, शंकर प्रसाद,संजय कुमार, अशोक सिंह व मानिकचंद साव समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










