योजनाओं का मिलेगा समुचित लाभ : अश्विनी

योजनाओं का मिलेगा समुचित लाभ : अश्विनी फोटो नंबर-15,परिचय-अश्विनी कुमार तिवारीप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल) भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी को विधान पर्षद सदस्य रंजन कुमार सिंह ने अपना प्रखंड प्रतिनिधि बनाया है. इस आशय का पत्र उन्होंने बीडीओ दाउदनगर को भेजा है. अपने मनोनयन के बाद उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते […]
योजनाओं का मिलेगा समुचित लाभ : अश्विनी फोटो नंबर-15,परिचय-अश्विनी कुमार तिवारीप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल) भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी को विधान पर्षद सदस्य रंजन कुमार सिंह ने अपना प्रखंड प्रतिनिधि बनाया है. इस आशय का पत्र उन्होंने बीडीओ दाउदनगर को भेजा है. अपने मनोनयन के बाद उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए विकास में सहयोग किया जायेगा. प्राधिकार और विधायक की निधि एक समान होती है. इनकी निधि से पूरे जिला के छह विधान सभा क्षेत्र में काम करना होता है. जबकि, विधायक का एक विधानसभा क्षेत्र में. इस कारण नाली, गली, खड़ंजा और प्रकाश व्यवस्था के लिए जहां आवश्यक हो वहां की योजना दें. इसे स्वीकृत करा कर विकास कार्य कराया जायेगा. इससे आम लोगों को लाभ मिलेगा और गांव में विकास की रोशनी भी पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भी विकास योजनाएं ली जायेंगी. नगर निकाय के प्रतिनिधि योजना के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं. उन्हें भी योजना दी जा सकती है. सीधे जनता भी योजना की मांग कर सकती है. श्री तिवारी विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के भी प्रतिनिधि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










