बदले गये एकेडमिक काउंसिल के सदस्य

बदले गये एकेडमिक काउंसिल के सदस्यएमयू के अंगीभूत 22 कॉलेजों के प्राचार्य, राज्य सरकार से नियंत्रित चार काॅलेजों के प्राचार्य व एमयू से संबद्ध पांच कॉलेजों के प्राचार्यों को तीन वर्षाें के लिए बनाया गया सदस्य संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने एकेडमिक काउंसिल (विद्वत परिषद) के सदस्यों में बदलाव करते हुए अगले तीन वर्षों के […]
बदले गये एकेडमिक काउंसिल के सदस्यएमयू के अंगीभूत 22 कॉलेजों के प्राचार्य, राज्य सरकार से नियंत्रित चार काॅलेजों के प्राचार्य व एमयू से संबद्ध पांच कॉलेजों के प्राचार्यों को तीन वर्षाें के लिए बनाया गया सदस्य संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने एकेडमिक काउंसिल (विद्वत परिषद) के सदस्यों में बदलाव करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए एमयू के अंगीभूत 22 काॅलेजों के प्राचार्यों को सदस्य बनाया है. इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित चार कॉलेजों व एमयू से संबद्ध पांच कॉलेजों के प्राचार्यों को भी काउंसिल का सदस्य बनाया गया है. एकेडमिक काउंसिल में कुलपति के साथ ही प्रतिकुलपति, डीएसडब्ल्यू, कुलसचिव, एमयू के पीजी विभाग के सभी विभागाध्यक्ष व सभी संकायाध्यक्ष इसके सदस्य होते हैं. एमयू कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष के टर्म के आधार पर जिन कॉलेजों के प्राचार्यों को काउंसिल का सदस्य बनाया गया है, उनमें नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ, गया कॉलेज गया, एसएन सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद, एएनएस काॅलेज बाढ़, कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना, बीएस कॉलेज दानापुर, एसएस कॉलेज जहानाबाद, केएलएस कॉलेज नवादा, एमडी कॉलेज नौबतपुर, एसयू कॉलेज हिलसा, किसान कॉलेज सोहसराय, आरआरएस कॉलेज मोकामा, एसएमडी कॉलेज पुनपुन, जीजे कॉलेज रामबाग, बिहटा, जीबीएम कॉलेज गया, एएन कॉलेज पटना, जेजे कॉलेज गया, जेएनएल कॉलेज खगौल, टीपीएस कॉलेज पटना, एसजीजीएस कॉलेज पटना सिटी, एएम कॉलेज गया, एमएम कॉलेज बिक्रम शामिल हैं. इसी तरह राज्य सरकार से नियंत्रित कॉलेजों में एएन मगध मेडिकल कॉलेज गया, नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज गुलजारबाग, पटना व गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज गर्दनीबाग, पटना के प्राचार्य को भी एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया गया है. अंगीभूत कॉलेजों के साथ ही एमयू से संबद्ध पांच कॉलेजों के प्राचार्यों को भी इसका सदस्य बनाया गया है. इनमें स्नातक कॉलेज इस्लामपुर, नालंदा, ठाकुर बीडी सिन्हा कॉलेज अकौना गोह, औरंगाबाद, जीडीएम कॉलेज हरनौत, नालंदा व मगध महिला महाविद्यालय चंडी, नालंदा को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










