सुरखी प्लस टू स्कूल में नहीं होती साइंस की पढ़ाई

Published at :07 Jan 2016 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
सुरखी प्लस टू स्कूल में नहीं होती साइंस की पढ़ाई

सुरखी प्लस टू स्कूल में नहीं होती साइंस की पढ़ाई साइंस के नहीं हैं शिक्षक, विभाग को लिखा गया है पत्र : प्रधानाध्यापकफोटो नंबर-2, परिचय-सुरखी प्लस टू स्कूल प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सुरखी इंटर विद्यालय में साइंस के शिक्षक नहीं हैं. शिक्षक नहीं रहने से साइंस की पढ़ाई नहीं होती है. इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी […]

विज्ञापन

सुरखी प्लस टू स्कूल में नहीं होती साइंस की पढ़ाई साइंस के नहीं हैं शिक्षक, विभाग को लिखा गया है पत्र : प्रधानाध्यापकफोटो नंबर-2, परिचय-सुरखी प्लस टू स्कूल प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सुरखी इंटर विद्यालय में साइंस के शिक्षक नहीं हैं. शिक्षक नहीं रहने से साइंस की पढ़ाई नहीं होती है. इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. सुदूर इलाके के सुरखी, अदमा, कदियाही, करसाव, बेल, चपरा व चपरी सहित दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ते हैं. छात्र रोशन कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार व अभिषेक कुमार ने बताया कि साइंस के एक भी शिक्षक नहीं रहने के कारण पढ़ाई से वंचित रहना पड़ रहा है. इधर, शिक्षक नहीं होने के कारण इंटर विद्यालय में नामांकन भी कम हुआ है. प्रधानाध्यापक विवेश पांडेय व सहायक शिक्षक आनंद कुमार ने बताया कि शिक्षकों की पदस्थापना के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. लेकिन, कोई पहल नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन