अज्ञात वृद्ध की मदद को बढ़ाये हाथ

अज्ञात वृद्ध की मदद को बढ़ाये हाथ (फोटो नं0-15-परिचय-वृद्ध के मदद करते सल्लू औरंगाबाद (सदर) चार दिनों से जिंदगी व मौत से जूझ रहे एक अज्ञात वृद्ध की मदद में गुरुवार को युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने हाथ आगे बढ़ाया है. युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सल्लू खान वृद्ध की मदद में आगे आते […]
अज्ञात वृद्ध की मदद को बढ़ाये हाथ (फोटो नं0-15-परिचय-वृद्ध के मदद करते सल्लू औरंगाबाद (सदर) चार दिनों से जिंदगी व मौत से जूझ रहे एक अज्ञात वृद्ध की मदद में गुरुवार को युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने हाथ आगे बढ़ाया है. युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सल्लू खान वृद्ध की मदद में आगे आते हुए उसकी उचित इलाज के लिए गया रेफर कराया है. अज्ञात वृद्ध की जानकारी पाकर जब सल्लू सदर अस्पताल पहुंचा तो उस समय वृद्ध की हालत बहुत ही नाजुक थी, जिसे देखने के बाद सल्लू ने सदर अस्पताल के डीएस तपेश्ववर प्रसाद से बात कर गया रेफर कराया. इसमें नगर थानाध्यक्ष ने भी सहयोग किया. नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने वृद्ध की मदद में आगे आते हुए आर्थिक मदद की और सल्लू को इस कार्य के लिए बधाई भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










