अंतर वश्विवद्यिालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उदय का चयन

Published at :07 Jan 2016 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर वश्विवद्यिालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उदय का चयन

अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उदय का चयन औरंगाबाद (सदर) सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर का छात्र उदय तिवारी कर्नाटक के मैसूर में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा. उदय ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया गया है, जो कर्नाटक के […]

विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उदय का चयन औरंगाबाद (सदर) सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर का छात्र उदय तिवारी कर्नाटक के मैसूर में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा. उदय ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया गया है, जो कर्नाटक के मैसूर में अागामी 18 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी. उदय ने बताया कि कुश्ती टीम का एक दल 14 जनवरी को औरंगाबाद से रवाना होगी. इसके लिए सिन्हा कॉलेज के प्रिंसपल ने टीम को बधाई भी दी है. गौरतलब है कि औरंगाबाद एसपी के सहयोग से उदय को नवंबर व दिसंबर में दिल्ली में रहकर प्रशिक्षण का अवसर उपलध कराया गया था. जहां अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कोच के साथ बहुत कुछ सिखने का अवसर उदय को मिला. उदय ने बताया कि अगर जिला प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो आगे भी वे अपने कला के माध्यम से जिले का मान बढ़ाते रहेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन