अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को मिले 50 हजार रुपये

Published at :07 Jan 2016 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को मिले 50 हजार रुपये

अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को मिले 50 हजार रुपये फोटो नंबर- 5, परिचय- चेक देते डीएम औरंगाबाद (नगर).समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक दिया. चेक देने के बाद जिलाधिकारी ने दोनों को अच्छे तरीके से जीवन बिताने […]

विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को मिले 50 हजार रुपये फोटो नंबर- 5, परिचय- चेक देते डीएम औरंगाबाद (नगर).समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने अंतरजातीय विवाह करनेवाले दंपती को प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक दिया. चेक देने के बाद जिलाधिकारी ने दोनों को अच्छे तरीके से जीवन बिताने की शुभकामना दी. जिलाधिाकरी ने कहा कि जाति प्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार ने अंतरजातीय विवाह करनेवाले लोगों को प्रोत्साहन योजना के तहत रुपये देने का प्रावधान लागू किया है. जो लोग अंतरजातीय शादी करते है, वे लोग इस रुपये के लिए अपने प्रखंड में विवाह से संबंधित प्रमाण पत्र जमा करने पर दिये जायेंगे. इधर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के लक्ष्मण नगर मुहल्ला निवासी नेहा कुमारी (राजपूत) व गेट स्कूल के समीप के रहनेवाले बिजली विभाग के डाटा ऑपरेटर अखिल कुमार (कायस्थ) ने वर्ष 2015 में जाति बंधन को तोड़ते हुए दिल्ली में एक-दूसरे से शादी कर ली थी. इसके बाद प्रोत्साहन योजना के रुपये के लिए दोनों ने कार्यालय में आवेदन जमा किया था. जांचोउपरांत 50 हजार रुपये का चेक अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन