भखरूआ उप डाकघर कोर बैकिंग से जुड़ा

Published at :06 Jan 2016 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
भखरूआ उप डाकघर कोर बैकिंग से जुड़ा

भखरूआ उप डाकघर कोर बैकिंग से जुड़ा फोटो नंबर-28,परिचय-सीबीएस का उद्घाटन करते डाक अधीक्षक विभूति शरण मिश्रदाउदनगर (अनुमंडल). भखरूआ स्थित उप डाकघर बुधवार को कोर बैकिंग से जुड़ गया. औरंगाबाद डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक विभूति शरण पाठक ने फीता व केक काट कर इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सीबीएस से जुड़ जाने के […]

विज्ञापन

भखरूआ उप डाकघर कोर बैकिंग से जुड़ा फोटो नंबर-28,परिचय-सीबीएस का उद्घाटन करते डाक अधीक्षक विभूति शरण मिश्रदाउदनगर (अनुमंडल). भखरूआ स्थित उप डाकघर बुधवार को कोर बैकिंग से जुड़ गया. औरंगाबाद डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक विभूति शरण पाठक ने फीता व केक काट कर इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सीबीएस से जुड़ जाने के बाद यहां के लगभग 15 हजार खाताधारियों को लाभ मिलेगा. यहां के खाताधारी देश के किसी भी सीबीएस डाकघरों से जमा व निकासी कर सकते हैं. भखरूआ उप डाकघर जिला का मॉडल डाकघर बन गया है. डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की चर्चा भी की गयी. मौके पर दाउदनगर अनुमंडल के डाक निरीक्षक संजीव सुमन झा, डाकपाल दुष्यंत कुमार शर्मा, सरोज कुमार, अभय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, दिलीप कुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन