भाषण में पंकज व निबंध में मनीषा ने मारी बाजी

Published at :06 Jan 2016 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
भाषण में पंकज व निबंध में मनीषा ने मारी बाजी

भाषण में पंकज व निबंध में मनीषा ने मारी बाजी फोटो नंबर-30,परिचयय- पुरस्कार वितरण करते एचएम व अन्यअंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के प्लस टू हाइस्कूल, महराजगंज में बुधवार को लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पंकज व निबंध प्रतियोगिता में मनीषा ने बाजी […]

विज्ञापन

भाषण में पंकज व निबंध में मनीषा ने मारी बाजी फोटो नंबर-30,परिचयय- पुरस्कार वितरण करते एचएम व अन्यअंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के प्लस टू हाइस्कूल, महराजगंज में बुधवार को लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पंकज व निबंध प्रतियोगिता में मनीषा ने बाजी मारी. इसी तरह से भाषण में अफसाना आफरीन व निधि कुमारी व निबंध में अफसाना आफरिन व आशुतोष कौणिल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. स्कूल की ओर से इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेडमास्टर राजमोहन सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है. उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर बच्चों में है सिर्फ जरूरत है उसे निखारने की. वक्ताओं ने लुई ब्रेल की जीवनी पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके कार्यों से सीख लेने की बात कही. इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, संतोष कुमार, फहीम आलम, तरुण कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र राय, राजीव वर्मा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन