युवा कांग्रेस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला (फोटो नंबर-20)कैप्शन- पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन करते युवा कांगे्रसी औरंगाबाद (नगर) देश में महंगाई में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वहीं गैस सिलिंडर पर बढ़ाये गये दामों से गुस्साये युवा कांग्रेसियों […]
युवा कांग्रेस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला (फोटो नंबर-20)कैप्शन- पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन करते युवा कांगे्रसी औरंगाबाद (नगर) देश में महंगाई में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वहीं गैस सिलिंडर पर बढ़ाये गये दामों से गुस्साये युवा कांग्रेसियों ने शहर के सबेरा गैस एजेंसी के समीप पुरानी जीटी रोड पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका. इस मौके पर मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ा कर गरीबों का खून चूसा जा रहा है. इस पर कार्रवाई करने के बजाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों का दौरा करने में लगेे हैं. उन्हें देश की जनता से कोई मतलब ही नहीं है. चुनाव के समय कई बड़े-बड़े वादे करते थे लेकिन सत्ता में आते ही जनता का ख्याल भूल गये. लगातार महंगाई बढ़ रही है, इसके प्रति उन्हें कोई चिंता नहीं है कि देश की जनता गरीब है कैसे अपना भरन पोषण करेगी. पेट्रोलियम मंत्री द्वारा पहले भी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की गयी थी, फिर सब्सिडी का लाभ देने के लिये जनता को परेशान किया गया उसके बाद अब एक बार फिर से गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी कर लोगों को कमर तोड़ कर रख दी है. वहीं युवा कांग्रेसियों ने गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भी उग्र प्रदर्शन किया. कहा कि जल्द दामों को नहीं घटाया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर प्रकाश, मुन्ना, अनवर जाफरी, एजाज, रंजन, दीपक, धनंजय, बिटू, राजा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










