बीएओ के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्ज

Published at :06 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
बीएओ के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्ज

बीएओ के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्जदाउदनगर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र दाउदनगर-2 के प्रभारी के रूप में की हेराफेरीधान कम खरीदने या खरीद कर बेच देने का है मामला राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने दर्ज करायी प्राथमिकीप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल)औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सह खरीफ […]

विज्ञापन

बीएओ के खिलाफ धान गबन की प्राथमिकी दर्जदाउदनगर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र दाउदनगर-2 के प्रभारी के रूप में की हेराफेरीधान कम खरीदने या खरीद कर बेच देने का है मामला राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने दर्ज करायी प्राथमिकीप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल)औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सह खरीफ विपणन मौसम 2014-15 में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र दाउदनगर-2 के प्रभारी संजय कुमार के खिलाफ 1062.68 क्विंटल धान गबन करने के आरोप में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि क्रय केंद्र पर उक्त विपणन मौसम में विभिन्न पैक्सों, किसानों व व्यापार मंडल से 75320.64 क्विंटल धान की खरीद की गयी थी. इसके बाद अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय द्वारा खरीदे गये धान की मात्रा में समतुल्य आपूर्ति के लिए विभिन्न मिलरों को भंडारण के वास्ते निर्गमादेश जारी किया गया. पर, बार-बार निर्देश व अनुरोध के बावजूद मात्र 74257.96 क्विंटल धान की आपूर्ति की गयी. शेष 1062.68 क्विंटल की आपूर्ति अब तक भंडार निर्गमादेश के विरुद्ध मिलरों को नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर, 2015 को समर्पित प्रतिवेदन में शेष 2129.34 क्विंटल धान दिखाया गया है. पुन: 28 दिसंबर, 2015 को 1062.68 क्विंटल धान शेष दिखाया गया. गोदाम में धान की मात्रा शून्य है. इससे स्पष्ट है कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा इतना धान कम खरीद कर फर्जी भुगतान कराया गया या खरीदने के बाद बेच दिया गया. 1062.68 क्विंटल धान के समतुल्य सीएमआर-711.995 क्विंटल होता है. इसकी कीमत 18 लाख 60 हजार 73 रुपये है, जो उनसे वसूला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन