शक्षिक को चाकू से गोदा, मरा समझ भागे अपराधी

शिक्षक को चाकू से गोदा, मरा समझ भागे अपराधीगोसाइडीह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मंगलवार की सुबह हुआ जानलेवा हमला नवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के मध्य विद्यालय गोसाइडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद मेहता पर मंगलवार की सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया और चाकू से गोद कर मरा जान भाग निकले. पता चला है कि शिक्षक […]
शिक्षक को चाकू से गोदा, मरा समझ भागे अपराधीगोसाइडीह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मंगलवार की सुबह हुआ जानलेवा हमला नवीनगर (औरंगाबाद).प्रखंड के मध्य विद्यालय गोसाइडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद मेहता पर मंगलवार की सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया और चाकू से गोद कर मरा जान भाग निकले. पता चला है कि शिक्षक सुबह अपने घर से बाहर शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और पेट में चाकू से गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. शिक्षक माली थाना क्षेत्र के परस जैन के निवासी हैं. हमलावर दोनों अपराधी गमछा से मुंह बांधे हुए थे. हमला के बाद खून से लथपथ बाधार में पड़े शिक्षक छटपटे रहे थे. ग्रामीणों ने माली अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया. जख्मी के छोटे भाई की पत्नी संजू देवी के बयान पर माली थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. माली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शिक्षक संघ ने की निंदा : माली थाना क्षेत्र के परसा जैन निवासी मध्य विद्यालय गोसाइडीह के शिक्षक पर हुए जानलेवा हमले की शिक्षक संघ ने कड़ी निंदा की है. बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष कुमार व सचिव धनंजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग थानाध्यक्ष से की है. कहा कि माली थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव सिर चढ़ कर बोलने लगा है. इस ओर पर विशेष नियंत्रण की आवश्यकता है. ज्ञान का प्रकाश बिखरने वाले शिक्षक पर हमला करना शिक्षा व समाज के विकास का गला घोंटने जैसा है. संघ के मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, लालमोहन पासवान समेत सभी शिक्षकों ने कड़ी निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










