प्रधानाध्यापकों ने बतायी समस्या

Published at :05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों ने बतायी समस्या

प्रधानाध्यापकों ने बतायी समस्या दाउदनगर (अनुमंडल). राष्ट्रीय इंटर स्कूल में हुई बैठक में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के समक्ष स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी द्वारा अपनी समस्या रखी गयी. बताया गया कि बालिका इंटर स्कूल की छत से पानी टपकता है. राष्ट्रीय इंटर स्कूल में जमीन विवाद है. एकौनी हाइस्कूल में चाहरदीवारी की ऊंचाई कम […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों ने बतायी समस्या दाउदनगर (अनुमंडल). राष्ट्रीय इंटर स्कूल में हुई बैठक में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के समक्ष स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी द्वारा अपनी समस्या रखी गयी. बताया गया कि बालिका इंटर स्कूल की छत से पानी टपकता है. राष्ट्रीय इंटर स्कूल में जमीन विवाद है. एकौनी हाइस्कूल में चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने से परेशानी होती है. कादरी इंटर स्कूल में चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने से समीपवर्ती लोग गंदा कर देते हैं. पटेल इंटर स्कूल में पुराने भवन में पढ़ाई होती है. वरीय शिक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि भवन निर्माण के लिए डीएम के यहां लगभग नौ महीना पहले 67 लाख 50 हजार रुपये आये हैं. बेहतर होता कि यह कार्य टेंडर द्वारा कराया जाता. काफी मशक्कत के बाद इस विद्यालय को इस वर्ष इंटर विद्यालय का कोड मिला है. इसी तरह कई विद्यालयों की समस्याएं रखी गयी. शिक्षकों की कमी के बारे में भी बताया गया. विधायक ने कहा कि सबों को जवाबदेही पूर्वक काम करना होगा. बैठक की देखरेख करते हुए राष्ट्रीय इंटर विधालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति गठित नहीं होने से विद्यालयों का विकास बाधित है. पांच वर्षों से प्रबंध समिति गठित नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन