नीलम कुटुंबा व राजेंद्र नवीनगर के बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद/अंबा : कुटुंबा के पैक्स अध्यक्ष नीलम सिंह को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ ही पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मेहता को नवीनगर, प्रदीप कुमार सिंह को औरंगाबाद व चंदन कुमार सिंह को देव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया. विधायक राजेश कुमार ने कुटुंबा में कार्यकर्ताओं के बीच कुटुंबा व नवीनगर के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/अंबा : कुटुंबा के पैक्स अध्यक्ष नीलम सिंह को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ ही पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मेहता को नवीनगर, प्रदीप कुमार सिंह को औरंगाबाद व चंदन कुमार सिंह को देव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया. विधायक राजेश कुमार ने कुटुंबा में कार्यकर्ताओं के बीच कुटुंबा व नवीनगर के नये अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया.
उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान चला कर युवाओं को जोड़ने पर बल दिया जायेगा. प्रत्येक बूथ पर पांच यूथ को संगठन से जोड़ने की बात विधायक ने कहीं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या का समाधान कार्यकर्ताओं के साथ मिल-जुल कर करेंगे. गौरतलब है कि प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन विधायक की अनुशंसा के आलोक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है.
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी ने प्रमाण पत्र निर्गत कर तत्काल प्रभाव से जिले के चार प्रखंडों में नये अध्यक्ष मनोनीत किये हैं. इस मौके पर मोहन सिंह, रामविलास सिंह, कपिलदेव पांडेय, अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, अजय तिवारी, भोला सिंह, चुनमुन सिंह, सतीश कुमार, रामपती राम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










