आपसी सहमति से सुलझा कब्रस्तिान व रास्ता का विवाद

Published at :04 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सहमति से सुलझा कब्रस्तिान व रास्ता का विवाद

आपसी सहमति से सुलझा कब्रिस्तान व रास्ता का विवाद महराजगंज के लोगों के साथ एसडीओ व एसडीपीओ ने की बैठक फोटो नंबर-27,परिचय- ग्रामीणो के साथ बैठक करते एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के महराजगंज में वर्षों से चल रहा कब्रिस्तान व रास्ता का विवाद सोमवार को आपसी सहमति से सुलझाया गया. इसके लिए […]

विज्ञापन

आपसी सहमति से सुलझा कब्रिस्तान व रास्ता का विवाद महराजगंज के लोगों के साथ एसडीओ व एसडीपीओ ने की बैठक फोटो नंबर-27,परिचय- ग्रामीणो के साथ बैठक करते एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड के महराजगंज में वर्षों से चल रहा कब्रिस्तान व रास्ता का विवाद सोमवार को आपसी सहमति से सुलझाया गया. इसके लिए कुटुंबा थाना परिसर में दोनों समुदाय के लोगों के बीच एक बैठक एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व एसडीपीओ पीएन साहू के नेतृत्व में हुई. बैठक में तय किया गया कि सरकारी भूमि जहां विवाद है वहां 20 फुट चौड़ा रास्ता होगा और जहां कब्र है उसका सीमांकन किया जायेगा. इसके साथ ही शेष बची भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए होगी. सीओ ठुईंया उरांव अमीन के साथ जाकर 17 जनवरी को जमीन की नापी करायेंगे. नापी के समय दोनों समुदाय के पांच-पांच लोग मौजूद रहेंगे. एसडीओ ने कहा कि बैठक में तय हुए शर्त के उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर थानाध्यक्ष सुभाष राय, पंचायत समिति सदस्य डोमन पासवान, ग्रामीण अब्दुल कादीर, मोहम्मद मुस्ताक असांरी, पंकज कुमार, राजू प्रसाद, इलियास अंसारी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन