अपहृत लड़की पहुंची थाने, अपहरण की प्राथमिकी को बताया गलत

Published at :04 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
अपहृत लड़की पहुंची थाने, अपहरण की प्राथमिकी को बताया गलत

अपहृत लड़की पहुंची थाने, अपहरण की प्राथमिकी को बताया गलत देवकुंड (औरंगाबाद).गोह थाना क्षेत्र के झरहा गांव से अपहृत लड़की रविवार को गोह थाने में स्वयं पहुंच गयी़ इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि झरहा गांव निवासी अब्दुल गफार अंसारी ने 18 दिसंबर को अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगाने का […]

विज्ञापन

अपहृत लड़की पहुंची थाने, अपहरण की प्राथमिकी को बताया गलत देवकुंड (औरंगाबाद).गोह थाना क्षेत्र के झरहा गांव से अपहृत लड़की रविवार को गोह थाने में स्वयं पहुंच गयी़ इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि झरहा गांव निवासी अब्दुल गफार अंसारी ने 18 दिसंबर को अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप गांव के ही एक युवक सहसाद व उसके पिता मुस्ताक, मां व बहन पर लगाया था़ पुलिस भी इस घटना में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी़ इसी बीच रविवार को लड़की ने स्वयं थाने में पहुंच कर गांव के ही मोहम्मद सहसाद से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकारते हुए अपनी मरजी से शादी करने की बात कही. उसने बताया है कि हमें अपहरण नहीं किया गया था मैं स्वयं अपनी मरजी से गयी थी़ मेरे पिता ने जो आरोप लगाया है, वह गलत है़ उसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन