वेतन के लिए शक्षिक आंदोलन के मूड में

Published at :02 Jan 2016 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
वेतन के लिए शक्षिक आंदोलन के मूड में

वेतन के लिए शिक्षक आंदोलन के मूड मेंमदनपुर (औरंगाबाद).शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मदनपुर धर्मशाला में संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन माह के वेतन व एरियर भुगतान के लिए चर्चा की गयी. साथ ही संघ के प्रखंड इकाई के विस्तार पर जोर दिया […]

विज्ञापन

वेतन के लिए शिक्षक आंदोलन के मूड मेंमदनपुर (औरंगाबाद).शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मदनपुर धर्मशाला में संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन माह के वेतन व एरियर भुगतान के लिए चर्चा की गयी. साथ ही संघ के प्रखंड इकाई के विस्तार पर जोर दिया गया है. वक्ताओं ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है. अगर एक सप्ताह के अंदर वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन करने पर विवश हो जायेंगे. इस मौके पर प्रखंड संयोजक अनिल प्रियदशी, रंजन कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, अमरेश कुमार, अरूण कुमार, कौशल कुमार, किशोर कुमार, विजय कुमार व अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन