शक्षिकिों को पढ़ाई पर ध्यान देने का नर्दिेश

Published at :02 Jan 2016 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकिों को पढ़ाई पर ध्यान देने का नर्दिेश

शिक्षिकों को पढ़ाई पर ध्यान देने का निर्देश नावाडीह मध्य विद्यालय का बीआरपी ने की जांच(फोटो नंबर-101)कैप्शन- मध्य विद्यालय नावाडीह में जांच करते बीआरपी व उपस्थित अन्य लोग औरंगाबाद (नगर)शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह (अनुसूचित जाति) में अनियमितता की शिकायत पर बीआरपी ने शनिवार को जांच की. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि […]

विज्ञापन

शिक्षिकों को पढ़ाई पर ध्यान देने का निर्देश नावाडीह मध्य विद्यालय का बीआरपी ने की जांच(फोटो नंबर-101)कैप्शन- मध्य विद्यालय नावाडीह में जांच करते बीआरपी व उपस्थित अन्य लोग औरंगाबाद (नगर)शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह (अनुसूचित जाति) में अनियमितता की शिकायत पर बीआरपी ने शनिवार को जांच की. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इस विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं और जो शिक्षक या टोला सेवक महादलित परिवार से आते हैं उन्हें अन्य लोगों द्वारा परेशान किया जाता है. बीआरपी वसीम अख्तर ने बताया कि बीइओ के निर्देश पर जांच की गयी. हेडमास्टर सरिता कुमारी को निर्देश दिया गया है कि ऐसा मामला दोबारा नहीं आये. आगे कार्रवाई की जायेगी. शिक्षकों को बच्चों को पठन-पाठन में ज्यादा ध्यान देने का भी निर्देश दिया गया है. जांच के दौरान रीता कुमारी ने कहा कि मैं इस विद्यालय में टोला सेवक हूं. कुछ लोग हमेशा जाति के नाम पर प्रताडि़त करते हैं. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मैं छुट्टी पर रहती हूं तभी ऐसी बात विद्यालय में आती है. विद्यालय में सभी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने कामों पर ध्यान दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन