रंगदारी नही देने पर ट्रक से उतारा छह बोरे चावल

रंगदारी नही देने पर ट्रक से उतारा छह बोरे चावल औरंगाबाद (नगर)जम्होर थाना क्षेत्र के चित्रगोपी गांव के समीप रंगदारी नहीं देने पर ट्रक से चावल उतार लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है. इस संबंध में जम्होर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जम्होर राइस मिल से एक ट्रक चावल लेकर चालक औरंगाबाद […]
रंगदारी नही देने पर ट्रक से उतारा छह बोरे चावल औरंगाबाद (नगर)जम्होर थाना क्षेत्र के चित्रगोपी गांव के समीप रंगदारी नहीं देने पर ट्रक से चावल उतार लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है. इस संबंध में जम्होर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जम्होर राइस मिल से एक ट्रक चावल लेकर चालक औरंगाबाद जा रहा था, जैसे ही चित्रगोपी गांव के पास पहुंचा कि पहले से बैठे अनूप कुमार, छोटू कुमार, धनजी नामक युवकों ने वाहन को रूकवाया और पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद ट्रक चालक कपिल चौधरी निवासी शेरघाटी ने इसकी सूचना मिल मालिक को दी. रंगदारी नहीं देने पर छह बोरा चावल उतार लिया. घटना से संबंधित मामला ट्रक चालक के बयान पर दर्ज किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










