11 बजे दिन में बीच सड़क पर गिरा बिजली तार, मचा अफरा-तफरी

Published at :30 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
11 बजे दिन में बीच सड़क पर गिरा बिजली तार, मचा अफरा-तफरी

11 बजे दिन में बीच सड़क पर गिरा बिजली तार, मचा अफरा-तफरी सत्येंद्र नगर मुहल्ले में करेंट की चपेट में आयी दो महिलाएं, किसी तरह जान बचा कर भागी करेंट की चपेट में एक पशु की मौत, मुहल्ले के लोगों ने विभाग के विरुद्ध जताया आक्रोश (फोटो नंबर-9,10)कैप्शन- घटना केे बाद रोते-बिलखते परिजन, टूटी हुई […]

विज्ञापन

11 बजे दिन में बीच सड़क पर गिरा बिजली तार, मचा अफरा-तफरी सत्येंद्र नगर मुहल्ले में करेंट की चपेट में आयी दो महिलाएं, किसी तरह जान बचा कर भागी करेंट की चपेट में एक पशु की मौत, मुहल्ले के लोगों ने विभाग के विरुद्ध जताया आक्रोश (फोटो नंबर-9,10)कैप्शन- घटना केे बाद रोते-बिलखते परिजन, टूटी हुई तार, लोगों की लगी भीड़(पेज दो का लीड) औरंगाबाद (नगर) शहर के वार्ड नंबर तीन के सत्येंद्र नगर मुहल्ले में बुधवार को एक पशु की बिजली करेंट की चपेट में आने से हो गयी. वहीं रास्ते से गुजर रही दो महिलाएं भी चपेट में आ गयी, लेकिन किसी तरह जान बचा कर भागने में सफल रहीं. जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र नगर मुहल्ले स्थित दुर्गा चौक के समीप से होकर गुजरी 440 वोल्ट बिजली के तार लगभग 11 बजे दिन में अचानक टूट कर गिर गयी. जैसे ही बिजली का तार बीच सड़क पर गिरा कि आसपास के लोगो में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने जानवर को बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बिजली के तार जानवर के चारों तरह से लपेट लिया था, जिससे मौत कुछ ही समय में हो गयी. किसी तरह लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर बिजली कटवाया. वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को जाने से रोका. रास्ते से गुजर रही महिला धनवंती देवी ने बताया कि किराना दुकान से सामान की खरीदारी कर जा रहे थे तभी अचानक बिजली का तार टूटकर मेरे बगल में पशु पर गिर गया, जो मुहल्ले के श्रवण कुमार का बताया जा रहा है. लोगों ने घटना की सूचना श्रवण को दी तो उनकी पत्नी रंजू देवी स्थल पर पहुंची और रोने-बिलखने लगी. विनोद कुमार, राहुल, विनय, संटू आदि ने बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश भी जताया. वार्ड पार्षद अशोक कुमार व छात्र नेता शशि कुमार सिंह ने बताया कि मुहल्ले में बिजली का तार काफी जर्जर है. बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कुछ ध्यान नही दिया जाता. विनय कुमार, शुभम, राजा ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सिर्फ बिजली बिल बढ़ाया जा रहा है बिजली की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. वार्ड पार्षद ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन