हथियार के साथ दो अपराधी हुये गिरफ्तार - पेज वन

हथियार के साथ दो अपराधी हुये गिरफ्तार – पेज वन दाउदनगर(अनुमंडल). दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार को एसबीआई के पास से हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं अवर निरीक्षक साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला […]
हथियार के साथ दो अपराधी हुये गिरफ्तार – पेज वन दाउदनगर(अनुमंडल). दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार को एसबीआई के पास से हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं अवर निरीक्षक साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला जुराबगंज निवासी उमेश कुमार यादव और काशी कुमार उर्फ राजपाल यादव को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी कटटा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये है. इनके पास से एक बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल और मास्टर चाबी भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने कई छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. अपराधियों से डेहरी, औरंगाबाद टाउन, औरंगाबाद मुफस्सिल समेत कई थानों की पुलिस ने पूछताछ की है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया की छिनतई की घटना का अंजाम देने के फिराक में थे. पूछताछ के बाद और भी खुलासे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










