अतक्रिमणकारियों से वसूला गया जुर्माना

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अतक्रिमणकारियों से वसूला गया जुर्माना

अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना औरंगाबाद.पुरानी जीटी रोड बाजार पथ को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए रशासन अब तत्पर दिख रही है. प्रतिदिन अतिक्रमणकारियों को शहर से हटाने की कार्रवाई चल रही है. सोमवार को धरनीधर मोड़ से लेकर रमेश चौक तक अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई हुई. अनुमंडल पदाधिाकरी के आदेश पर पुलिसकर्मियों के साथ बारुण प्रखंड […]

विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना औरंगाबाद.पुरानी जीटी रोड बाजार पथ को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए रशासन अब तत्पर दिख रही है. प्रतिदिन अतिक्रमणकारियों को शहर से हटाने की कार्रवाई चल रही है. सोमवार को धरनीधर मोड़ से लेकर रमेश चौक तक अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई हुई. अनुमंडल पदाधिाकरी के आदेश पर पुलिसकर्मियों के साथ बारुण प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर पांडेय दंडाधिकारी के रूप में तैनात थे. बड़ी मसजिद से रमेश चौक तक सड़क से कई अतिक्रमणकारियों को हटाया गया. एमओ के साथ पुलिसकर्मियों ने पहले आग्रह किया और फिर अतिक्रमणकारियों को जुर्माना लगाया गया. दंडाधिकारी रामाशंकर पांडेय ने बताया कि सड़क को अतिक्रमण करनेवाले नौ ठेलावालों से 100 रुपये का जुर्माना नगर पर्षद की रसीद के माध्यम से लगाया गया. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी हाल में सड़क को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन