लगातार सातवीं बार कौलेश्वर बन सकते है राजद के जिलाध्यक्ष

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार सातवीं बार कौलेश्वर बन सकते  है राजद के जिलाध्यक्ष

लगातार सातवीं बार कौलेश्वर बन सकते है राजद के जिलाध्यक्ष चुनाव आज, रमेश भी दावेदार औरंगाबाद (ग्रामीण).संगठनात्मक चुनाव के तहत औरंगाबाद जिला राजद के अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को कराया जायेगा. चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है. राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव की अग्नि परीक्षा […]

विज्ञापन

लगातार सातवीं बार कौलेश्वर बन सकते है राजद के जिलाध्यक्ष चुनाव आज, रमेश भी दावेदार औरंगाबाद (ग्रामीण).संगठनात्मक चुनाव के तहत औरंगाबाद जिला राजद के अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को कराया जायेगा. चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है. राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव की अग्नि परीक्षा के रूप में यह चुनाव माना जा रहा है,लेकिन राजद सूत्रों की माने तो कौलेश्वर यादव का पलड़ा इस बार भी भारी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि लगातार सातवीं बार राजद जिलाध्यक्ष का पद कौलेश्वर के सिर बंध सकता है. वैसे पार्टी के ही जिला उपाध्यक्ष डाॅ रमेश यादव भी जिलाध्यक्ष की दावेदारी जता रहे है. डाॅ रमेश ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डेलिगेट का बड़ा समूह उनके साथ है और वे जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. पता चला है कि जिलाध्यक्ष का चुनाव से पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी डेलिगेट के सदस्यों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से पहले अवगत करायेंगे. फिर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. 11 प्रखंड के अध्यक्ष, चार नगर अध्यक्ष सहित 225 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राजद के प्रवक्ता एस शाहजादा शाही ने बताया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं . किसे और किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे, ये उन्हें मालूम है. चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ होगा. चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन मजबूती के लिए लगातार कार्यकर्ता काम करेंगे. गौरतलब है कि कौलेश्वर यादव वर्ष 2001 से ही राजद के जिलाध्यक्ष पद पर आसिन है. कौलेश्वर का राजनीति कद भी लगातार बढ़ा है. इससे पूर्व के चुनाव में कार्यकर्ताओं ने पूरी उत्साह के साथ उनका समर्थन किया था. इधर पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार भी कौलेश्वर यादव का जिलाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. अब यह तो नामांकन के दौरान ही पता चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन