खेल संसाधन हैं, पर शारीरिक शक्षिक नहीं

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
खेल संसाधन हैं, पर शारीरिक शक्षिक नहीं

खेल संसाधन हैं, पर शारीरिक शिक्षक नहीं बालिका इंटर विद्यालय का खेल मैदान नहीं होने से छात्राएं खेल कूद से रहतीं वंचित फोटो नंबर-18,परिचय- बालिका इंटर विद्यालय दाउदनगरदाउदनगर(अनुमंडल)सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में खेल संसाधन व जिम के सामान तो उपलब्ध करा दिये गये है,लेकिन बहुत सारे विद्यालय ऐसे भी है,जहां आवश्यक सुविधाओं की […]

विज्ञापन

खेल संसाधन हैं, पर शारीरिक शिक्षक नहीं बालिका इंटर विद्यालय का खेल मैदान नहीं होने से छात्राएं खेल कूद से रहतीं वंचित फोटो नंबर-18,परिचय- बालिका इंटर विद्यालय दाउदनगरदाउदनगर(अनुमंडल)सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में खेल संसाधन व जिम के सामान तो उपलब्ध करा दिये गये है,लेकिन बहुत सारे विद्यालय ऐसे भी है,जहां आवश्यक सुविधाओं की कमी भी है. ऐसे ही विद्यालयों की श्रेणी में दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय का बालिका इंटर विद्यालय भी आता है. इस विद्यालय में खेल मैदान नहीं है. दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र में छात्राओं के लिए यह इकलौता माध्यमिक स्तर का विद्यालय है. खेल मैदान के अभाव में छात्राएं चहारदीवारी के अंदर खाली पड़ी जमीन पर खेलती-कूदती है. यह जमीन भी गड्डे में तब्दील है, जिस पर बरसात के दिनों में जलजमाव हो जाता है. इस विद्यालय में खेल संसाधन के रूप में कैरमबोर्ड, बैडमिंटन समेत अन्य संसाधन हैं. जिम का सामान भी एक कमरे में पड़ा हुआ है. जिम का जो सामान सरकार द्वारा दिया गया है उससे छात्राएं बहुत कुछ सीख सकती है, लेकिन इन्हें सिखाने के लिए फिजिकल शिक्षक ही नहीं है. एक तरफ यह विद्यालय जहां खेल मैदान की समस्या से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ शारीरिक शिक्षक भी उपलब्ध नहीं है. ऐसी स्थिति में जिम व खेल सामग्री का लाभ छात्राओं को नहीं मिल पाता है. ———————”’शारीरिक शिक्षक के अभाव में छात्राओं को खेल व जिम का प्रशिक्षण नहीं मिल पाता. इसके अभाव के बारे में विभाग को अवगत कराया जायेगा.डाॅ सत्येंद्र कुमार राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन