बढ़ती है प्रतस्पिर्धा की भावना कंपटीशन

Published at :25 Dec 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ती है प्रतस्पिर्धा की भावना कंपटीशन

बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना कंपटीशननव ज्योति शिक्षा निकेतन में टैलेंट क्विज कंप्टीशन का हुआ आयोजन क्विज में 136 प्रतिभागियों ने लिया भाग दाउदनगर (अनुमंडल). नव ज्योति शिक्षा निकेतन में टैलेंट क्विज कंप्टीशन का आयोजन किया गया. इसमें 136 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के […]

विज्ञापन

बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना कंपटीशननव ज्योति शिक्षा निकेतन में टैलेंट क्विज कंप्टीशन का हुआ आयोजन क्विज में 136 प्रतिभागियों ने लिया भाग दाउदनगर (अनुमंडल). नव ज्योति शिक्षा निकेतन में टैलेंट क्विज कंप्टीशन का आयोजन किया गया. इसमें 136 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है. आज के बच्चे कल के भविष्य हैं. शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाते हैं. आज यह सुन कर दुख होता है कि बच्चे शिक्षक पद को अपना कैरियर नहीं बनाना चाहते हैं. आज शिक्षा की दुर्दशा हो गयी है. खासकर विज्ञान शिक्षकों का अभाव है, जबकि विज्ञान प्रयोग करने की प्रेरणा देता है. कला से रचनात्मक भाव उत्पन्न होता है. उन्होंने कॉलेज की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी को 2100, द्वितीय को 1100 एवं तृतीय को 500 रुपये देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभागियों को प्रेरणा मिलती है. निदेशक महेश टंडन उर्फ नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि चार जनवरी को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाना है. कार्यक्रम की देखरेख दीपक कुमार गुप्ता ने की. मौके पर पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन