गरीबों को दिये गये कंबल

Published at :25 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को दिये गये कंबल

गरीबों को दिये गये कंबल औरंगाबाद (सदर). परमार जन कल्याण संस्थान के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को देव प्रखंड स्थित संस्थान के कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल एवं फल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान […]

विज्ञापन

गरीबों को दिये गये कंबल औरंगाबाद (सदर). परमार जन कल्याण संस्थान के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को देव प्रखंड स्थित संस्थान के कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल एवं फल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव मनोज परमार ने सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उक्त दोनों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. देश और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण में उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया. देश की जटिल समस्याओं का समाधान भी उन्होंने बड़ी तत्परता से किया. उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को हर को स्मरण करता है. इस अवसर पर शांति देवी, सूर्यमनी देवी, सीता देवी,मनोरमा देवी, श्यामा देवी, राजमनी कुंअर, शकुंतला कुंअर , परमेश्वर राम, शंभु भुइंया, हरिकुशन राम,चंदेव महतो, मो इकबाल को संस्था की ओर से कंबल दिया गया. कार्यक्रम में संस्था के सदस्य मंजू सिन्हा, राधिका देवी, रंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन