सबुरी बिगहा में नये स्कूल भवन का हुआ उद्घाटन

Published at :25 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सबुरी बिगहा में नये स्कूल भवन का हुआ उद्घाटन

सबुरी बिगहा में नये स्कूल भवन का हुआ उद्घाटन फोटो नंबर-3, दीप प्रज्वलित कर विद्यालय नये भवन का उद्घाटन करते लोग प्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सबुरी बिगहा-मखबुलपुर गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सुरेशा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक खुर्शीद रजा ने की. जबकि, […]

विज्ञापन

सबुरी बिगहा में नये स्कूल भवन का हुआ उद्घाटन फोटो नंबर-3, दीप प्रज्वलित कर विद्यालय नये भवन का उद्घाटन करते लोग प्रतिनिधि, हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के सबुरी बिगहा-मखबुलपुर गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग का उद्घाटन पूर्व पंचायत समिति सुरेशा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक खुर्शीद रजा ने की. जबकि, देखरेख कनीय अभियंता कमलेश कुमार ने किया. खुर्शीद रजा ने उपस्थित लोगों के बीच कहा कि सरकार सभी विद्यालयों का भवन बनाने के लिए कृत संकलित हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिले इसके लिये शिक्षक प्रयासरत हैं. शिक्षा जीवन का आधार है. अच्छी शिक्षा के लिए अभिभावक अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें. बच्चे जब नियमित स्कूल आयेंगे तो उन्हें सरकारी लाभ मिलेगा. मौके पर शिक्षा समिति अध्यक्ष रंजू देवी, सचिव सुनीता देवी, सहायक शिक्षक मो कैस अंसारी, करिश्मा कुमारी, संकुल समन्यवक मिथलेश कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन