व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव जल्द

व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव जल्द दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव जल्द होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, अगस्त 2012 में व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, जिसमें सुदेश कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. अक्तूबर 2012 में उनकी हत्या के बाद से यह पद […]
व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव जल्द दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव जल्द होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, अगस्त 2012 में व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, जिसमें सुदेश कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. अक्तूबर 2012 में उनकी हत्या के बाद से यह पद रिक्त है. व्यापार मंडल के प्रबंधक सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा. कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव कार्यकारिणी के 11 सदस्य करेंगे. इसके लिए प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. कार्यकारिणी के 11 सदस्यों में पांच पैक्स से हैं और छह किसान वर्ग से हैं. पैक्स से कार्यकारिणी सदस्य में पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, अजय शर्मा, बबन कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा व नवलेश सिंह है. जबकि, किसान वर्ग से सदस्यों में अयूब अंसारी, वामदेव सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, मालती देवी, विदेश राम एवं एक अन्य किसान शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि गोपनीय ढंग से संभावित दावेदार अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में लग गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










