लाभुकों को मिले राशन कार्ड

Published at :25 Dec 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों को मिले राशन कार्ड

औरंगाबाद : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 26 में गुरुवार को वार्ड पार्षद कामता मेहता की देखरेख में लगभग सैकड़ों लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि जिन लोगों को राशन कार्ड दिया जा रहा है उसे सही से उपयोग करें. जिन लोगों को अभी तक कार्ड […]

विज्ञापन
औरंगाबाद : नगर पर्षद के वार्ड नंबर 26 में गुरुवार को वार्ड पार्षद कामता मेहता की देखरेख में लगभग सैकड़ों लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि जिन लोगों को राशन कार्ड दिया जा रहा है उसे सही से उपयोग करें. जिन लोगों को अभी तक कार्ड नहीं बना है उन्हें अगली सूची में शामिल कर बनाया जायेगा.
उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की जो भी समस्या है उसे दूर करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं. विकास मित्र शोभा देवी, बीएलओ मीना देवी ने बताया कि तत्काल 95 लाभुकों का कार्ड बनकर तैयार था,जिसे कैंप के माध्यम से वितरण किया जा रहा है. नयी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन