ईशान ने राज्य को किया है गौरवान्वित

ईशान ने राज्य को किया है गौरवान्वित दाउदनगर ,(अनुमंडल) .दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा निवासी रामजन्म पांडेय के परपोते ईशान किशन को अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुने जाने पर बधाई का सिलसिला जारी है. विधानसभा चुनाव में रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार को […]
ईशान ने राज्य को किया है गौरवान्वित दाउदनगर ,(अनुमंडल) .दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा निवासी रामजन्म पांडेय के परपोते ईशान किशन को अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुने जाने पर बधाई का सिलसिला जारी है. विधानसभा चुनाव में रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है. उनके अलावे दिनेश सिंह, शशिभूषण सिंह, अवध कुशवाहा ने भी ईशान के परिजनों को बधाई दी है. युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा राजद नेता कुणाल प्रताप ने कहा कि ईशान ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक अवसर का मार्ग प्रशस्त किया है. ईशान के गांव आने पर युवा राजद की ओर से सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










