27 साल मुखिया रहे सद्धिनाथ सिंह का निधन

27 साल मुखिया रहे सिद्धनाथ सिंह का निधन करहारा गांव में दी गयी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब फोटो नंबर-27,परिचय- पूर्व मुखिया के दाह संस्कार की हो रही तैयारीऔरंगाबाद.लगातार 27 साल तक ओरा पंचायात के मुखिया रहे सिद्धनाथ सिंह उर्फ सिद्धि सिंह का निधन बुधवार की रात उनके पैतृक गांव करहारा में हो गया. गुरुवार को […]
27 साल मुखिया रहे सिद्धनाथ सिंह का निधन करहारा गांव में दी गयी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब फोटो नंबर-27,परिचय- पूर्व मुखिया के दाह संस्कार की हो रही तैयारीऔरंगाबाद.लगातार 27 साल तक ओरा पंचायात के मुखिया रहे सिद्धनाथ सिंह उर्फ सिद्धि सिंह का निधन बुधवार की रात उनके पैतृक गांव करहारा में हो गया. गुरुवार को पूर्व मुखिया सिद्धनाथ सिंह के दाह संस्कार में ओरा पंचायत के मड़रिया, भरवार, सोनवर्षा, यारी, कनबेहरी, रभान बिगहा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मुखिया अनिल कुमार के अलावे शंभु सिंह, प्रसिद्ध सिंह, मुरारी सिंह, बिरन सिंह, बिगन सिंह व परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. पुत्र मंटू कुमार ने पूर्व मुखिया व अपने पिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान ग्रामीणों के आंखों में आंसू थे. विधायक आनंद शंकर ने कहा कि वे समाजसेवी, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ ईमानदार व्यक्ति थे. गरीबों के हमदर्द के रूप में उन्हें जाना जाता था. मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया काफी दिनों से अश्वस्थ चल रहे थे. बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली. वर्ष 1979 से 2006 तक लगातार ओरा पंचायत के मुखिया रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










