सीएस कार्यालय के लिपिक निलंबित

सीएस कार्यालय के लिपिक निलंबित औरंगाबाद (नगर).सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक वाजिद अख्तर को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उसकी पदस्थापना सामुदायिक प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र रफीगंज में किया है. लिपिक को निलंबित किये जाने से संबंधित जानकारी गुरुवार को सिविल सर्जन […]
सीएस कार्यालय के लिपिक निलंबित औरंगाबाद (नगर).सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक वाजिद अख्तर को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उसकी पदस्थापना सामुदायिक प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र रफीगंज में किया है. लिपिक को निलंबित किये जाने से संबंधित जानकारी गुरुवार को सिविल सर्जन ने दी है. लेकिन, जब सिविल सर्जन से पूछा गया कि किस मामले में लिपिक को निलंबित किया गया, तो उन्होंने एक ही शब्द कहा कि सिर्फ निलंबित किया गया है यही लिख दीजिए, विशेष हम कुछ नहीं कहेंगे,जो मामला उसके ऊपर है, वह जांच का है. जब उनसे पूछा गया कि कुछ कारण बताइये, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर गये. इधर, सूत्रों का कहना है कि जिले में जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर करायी गयी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में लिपिक की सहभागिता थी और कार्य के प्रति रुचि नहीं ले रहे थे,जिसके कारण कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया था. इसके बाद लिपिक पर कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










