बहनोई की मौत, साला जख्मी

Published at :24 Dec 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
बहनोई की मौत, साला जख्मी

मृतक गया जिले के गुरारु थाना क्षेत्र के देकुली गांव का रहनेवाला औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बाइक व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद इलियास (50 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि इलियास का साला मोहम्मद गोल्डेन घायल हो गया. घटना खरियावां मोड़ के समीप […]

विज्ञापन
मृतक गया जिले के गुरारु थाना क्षेत्र के देकुली गांव का रहनेवाला
औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बाइक व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद इलियास (50 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि इलियास का साला मोहम्मद गोल्डेन घायल हो गया. घटना खरियावां मोड़ के समीप मंगलवार की रात आठ बजे के करीब घटी. बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन घटना से सदमे में थे.
मृतक की बहन की चीत्कार अस्पताल परिसर को भेद रही थी. लोग लगातार उसे ढांढ़स बंधा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इलियास गया जिले के गुरारु थाना क्षेत्र के देकुली गांव का रहनेवाला था. मंगलवार की शाम अपने साले गोल्डेन के साथ बाइक से औरंगाबाद शहर अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे. खरियावां मोड़ के समीप खिरियावा की तरफ से सड़क पार कर रही ट्रैक्टर अचानक सामने आ गयी. इससे दोनों के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार इलियास की मौत मौके पर ही हो गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक की रफ्तार अधिक थी. ट्रैक्टर को सामने देख बाइक संभल नहीं पाया और सीधे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर औरंगाबाद भेजवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन