कार-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद(ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर औरंगाबाद शहर के जेके मोटल के समीप कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार अरुण मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की सुबह की है. गभीर रूप से घायल अरुण को स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां […]
विज्ञापन
औरंगाबाद(ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर औरंगाबाद शहर के जेके मोटल के समीप कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार अरुण मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की सुबह की है.
गभीर रूप से घायल अरुण को स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.
इधर, मिली जानकारी के अनुसार अरुण मेहता कोइरी बिगहा गांव का रहनेवाला बताया जाता है. वह अपने बाइक से ससुराल (हरिहरगंज) गया था. बुधवार की सुबह लौटने के दौरान जेके मोटल के समीप पीछे से एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही क्षण में ओरा पुल के समीप कार चालक को पकड़ लिया. इधर, हसौली पंचायत के मुखिया रामजी चौहान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. कार चालक को आरोपित बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










