आग लगने से दो घर जल कर राख

Published at :23 Dec 2015 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से दो घर जल कर राख

अाग लगने से दो घर जल कर राख दाउदनगर. प्रखंड के संसा के महेंद्रा चक टोला अगम बिगहा में मंगलवार की रात आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया. पीड़ित सुरेंद्र राम व महेंद्र राम भाई हैं. आग लगने से घर के साथ कपड़े, अनाज, बरतन समेत अन्य सामान जल कर बरबाद […]

विज्ञापन

अाग लगने से दो घर जल कर राख दाउदनगर. प्रखंड के संसा के महेंद्रा चक टोला अगम बिगहा में मंगलवार की रात आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया. पीड़ित सुरेंद्र राम व महेंद्र राम भाई हैं. आग लगने से घर के साथ कपड़े, अनाज, बरतन समेत अन्य सामान जल कर बरबाद हो गया. सीओ विनोद सिंह को दिये गये आवेदन में बताया गया है कि सुरेंद्र राम खुद भैंस को बचाने में जल कर घायल हो गये है. भैंस भी जलकर जख्मी हो गयी है. बकरी का चार बच्चा जल कर मर गया. सीओ ने कर्मचारी शैलेश कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया.—————–मनायी गयी गीता जयंती दाउदनगर.प्रखंड के बिरई सूर्य मंदिर साधना स्थल पर सोमवार की रात गीता जयंती मनायी गयी. दिनेश शर्मा व नंदकिशोर शर्मा ने गीता का पाठ किया. रामेश्वरी शर्मा, पुजारी विजय शर्मा, चुमन शर्मा, सोना शर्मा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस ग्रंथ में जीवन दर्शन का हर बिंदु है. इसका हर शब्द मनुष्य को प्रेरित करता है और मार्ग दिखाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन